वार्ड-6 में कांग्रेस प्रत्याशी दर्शन लाल को लोगों का मिल रहा समर्थन
नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर-6 के कांग्रेस प्रत्याशी दर्शन लाल ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। गुरुवार को सेक्टर 16, 17 और 18 के पार्कों, घरों और विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।
सभा में कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन, मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज और पूर्व पार्षद भावना गुप्ता ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दर्शन लाल लंबे समय से क्षेत्र की जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को उठाते रहे हैं। नेताओं ने आरोप लगाया कि पिछले पांच वर्षों में सेक्टरों में विकास कार्य नहीं होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है ।
नेताओं ने कहा कि दर्शन लाल के जीतने पर सेक्टर में सफाई व्यवस्था, सड़क, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं में सुधार किया जाएगा। इस दौरान लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।चुनाव प्रचार के दौरान “आपका साथ, हमारा प्रयास, मजबूत पंचकूला” का संदेश भी दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर लोगों से संपर्क किया और 10 मई को कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
इस मौके पर सुभाष पपनेजा महासचिव, आरडब्ल्यूए, पवन जैन, केके. गोयल मार्केट प्रधान और आरसी. गुप्ता प्रधान, रेजिडेंट वेलफेयर सिक्योरिटी एसोसिएशन सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।दर्शन लाल ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। वहीं स्थानीय लोगों ने भी उन्हें पूरा समर्थन देने और चुनाव में जीत दिलाने का भरोसा दिया l




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!