जिला योजना कार्य विभाग की टीम ने अवैध काॅलोनी में रोड नेटवर्क को जेसीबी द्वारा किया गया ध्वस्त
गुरदीप सिंह
जिला नगर योजनाकार, विभाग की टीम ने डीटीपी बबिता गुप्ता के नेतृत्व में अर्बन एरिया में तोड़फोड़ की बड़ी कार्यवाही की गई। इस दौरान बरवाला खंड के गांव टपरियां में एक एकड़ में पनप रही अवैध काॅलोनी में रोड नेटवर्क को जेसीबी द्वारा ध्वस्त किया गया। उक्त कार्यवाही ड्यूटी मैजिस्ट्रेट अशोक कुमार, सहायक नगर योजनाकार व डिम्पी राठी, सहायक नगर योजनाकार, कनिष्ठ अभियंता विकास एवं पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नगर योजनाकार विभाग अधिकारी बबीता गुप्ता ने बताया कि उक्त अवैध काॅलोनियों पर कार्यवाही करने से पहले विभाग द्वारा नोटिस भी जारी किए गए थे, लेकिन इन अवैध निर्माणों को नहीं हटाया गया, जिस कारण विभाग को यह कार्यवाही करनी पड़ी।
उन्होंने बताया कि निर्माण करने या काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा से अनुमति लेना अनिवार्य है। अनुमति
लिए बिना कोई भी अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित की जाती है तो विभाग उसके विरूद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही जारी रखेगा।
उन्होने आम जनता से अपील की कि विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना काटी गई अवैध काॅलोनियों में मकान या दुकान ना लें, ताकि जनता की कड़ी मेहनत का पैसा बर्बाद न हो और अनाधिकृत अवैध निर्माणों पर रोक लग सके।





Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!