बरवाला में लोगों को करवाया जा रहा योग प्रोटोकॉल का अभ्यास
खबरी प्रशाद, बरवाला | गुरदीप सिंह
21 जून को मनाए जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष में बरवाला स्थित सामुदायिक केंद्र में 11 जून से 13 जून तक प्रतिदिन सुबह 5:30 बजे से 6:30 तक तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल अभ्यास शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बरवाला क्षेत्र के काफी संख्या में लोग, महिलाएं व बच्चे भाग लेकर योग क्रियाओं का अभ्यास कर रहे हैं। इस योग शिविर का आयोजन पतंजलि योगपीठ, आयुष विभाग, खंड एवं पंचायत विभाग, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में किया जा रहा है। पतंजलि योगपीठ के योग शिक्षक नवीन गोयल ने बताया कि नियमित योग से मनुष्य का शारीरिक और मानसिक दोनों का विकास होता है जिससे वह बीमारियों से दूर रहकर स्वस्थ जीवन व्यतीत कर सकता है। उन्होंने लोगों से योग प्रोटोकॉल अभ्यास शिविरों में भाग लेकर लाभ उठाने का आवाहन किया। उन्होंने लोगों से समय निकालकर प्रतिदिन योग कर स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर आयुष विभाग की डॉ मोनिका, बरवाला सरपंच ओम सिंह , पंचायत सचिव राजीव रंजन, प्रदीप कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी क्षेत्र के लोग, महिलाएं व बच्चे भाग ले रहे हैं।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!