वार्ड-13 में विनीत जैन व रूपाली जैन ने तेज किया जनसंपर्क अभियान
पंचकूला, 16 अप्रैल। नगर निगम चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही वार्ड-13 से भाजपा के युवा कार्यकर्ता विनीत जैन व रूपाली जैन ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं।
इसी कड़ी में जनसंपर्क अभियान को आगे बढ़ाते हुए विनीत जैन ने सेक्टर-4 स्थित सोसायटी पार्क नंबर-404 में स्थानीय निवासियों के साथ बैठक कर भाजपा की नीतियों और योजनाओं की जानकारी दी।

इस मौके पर प्रियंका, वीना गुप्ता, प्रीति आहूजा, शीला रानी, रेखा, कुलदीप कौर, रवि लांबा, कुसुम लता गोयल, राज रानी, एस के सहगल, बलराम सिंह मेहता, शिव दुग्गल, ओम प्रकाश, ईआर अश्विनी गुप्ता, ईआर जी सी गोयल, अनिल, ओ पी शर्मा, हरियश बस्सी व प्रकाश मान सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी मौजूद रहे।
इस दौरान लोगों ने क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और भाजपा की नीतियों के प्रति समर्थन भी व्यक्त किया।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!