पंचकूला पुलिस आपका स्वागत करने को है तैयार, बस आप मचाए सिर्फ थोड़ा सा हुड़दंग !
पंचकूला पुलिस ने होली पर सुरक्षा चक्र कड़ा किया, 370 कर्मियों के साथ 35 नाके लगेंगे
रंगों के पर्व होली के अवसर पर जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। पुलिस कमिश्नर (एडीजीपी) शिवास कविराज ने जिलावासियों को होली की शुभकामनाएं दी और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करते हुए सुरक्षित ढंग से उत्सव मनाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलावासियों की सुरक्षा के लिए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के निर्देशन में लगभग 370 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। जिले में 35 नाके स्थापित होंगे, जिनमें से 16 नाकों पर एल्कोसेंसर से वाहन जांच की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 25 राइडर, 19 ईआरवी और 11 पीसीआर गाड़ियां लगातार गश्त पर रहेंगी।
डीसीपी क्राइम एवं ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने कहा कि होली पर शराब और पटाखों के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। पुलिस ने यातायात नियमों के उल्लंघन और मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइक पर विशेष नजर रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने जनता से भी सहयोग की अपील की है कि किसी भी तरह की अशांति या नशे में हुड़दंग करने की घटना को तुरंत थाने या डायल 112 पर सूचित करें।
पुलिस का लक्ष्य है कि इस होली पर्व पर हर नागरिक सुरक्षित महसूस करे और उत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हो।


Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!