नगर निगम चुनाव: चौथे दिन मेयर पद के लिए 4 और वार्ड सदस्यों के लिए 53 उम्मीदवारों ने भरे नामांकन
नगर निगम आम चुनावों के तहत नामांकन प्रक्रिया के चौथे दिन मेयर पद के लिए 4 उम्मीदवारों तथा वार्ड सदस्य पदों के लिए 53 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम कालका, संयम गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से श्याम लाल बंसल ने मेयर पद के लिए दो नामांकन दाखिल किए। वहीं कांग्रेस पार्टी की तरफ से श्रीमती सुधा भारद्वाज और श्री संजीव भारद्वाज ने एक-एक नामांकन पत्र जमा किया।
उन्होंने बताया कि मेयर पद के अलावा विभिन्न वार्डों से कुल 53 उम्मीदवारों ने पार्षद पद के लिए नामांकन दाखिल किए हैं। वार्डवार उम्मीदवारों का विवरण इस प्रकार है:
- वार्ड नंबर-1 से पायल सोढ़ी,
- वार्ड नंबर-2 से जया चनाना,
- वार्ड नंबर-3 से रजनी सिंगला, शिवानी सिंगला और बेनू राव,
- वार्ड नंबर-4 से सोनिया सूद, राजीव चौधरी, सान्या चौधरी और उमेश सूद,
- वार्ड नंबर-5 से विजय कुमार शर्मा, जय कुमार कौशिक और अजय शर्मा,
- वार्ड नंबर-6 से पार्थ गुप्ता, प्रवीण कुमार गोयल और दर्शन लाल,
- वार्ड नंबर-7 से भानू प्रताप, पंकज और दलबीर सिंह,
- वार्ड नंबर-8 से अनिल कुमार, सन्नी, राजीव कुमार, देविंद्र कुमार, उषा रानी, निर्मला देवी और प्रदीप तिवारी,
- वार्ड नंबर-9 से सुरेंद्र सिंह, प्रिंस गोयल, हरेंद्र मलिक और रविकांत स्वामी,
- वार्ड नंबर-10 से राजेश कुमार, अंकुश कुमार, बलजीत सिंह, शेखर और धनंजय कुमार गुप्ता,
- वार्ड नंबर-12 से जगजीत कुमार सोई, वीना सोई, राकेश कुमार और ओमवती पूनिया,
- वार्ड नंबर-13 से आकाश चौधरी,
- वार्ड नंबर-15 से सरस्वती देवी, पूनम कुमारी और प्रियंका,
- वार्ड नंबर-16 से नाजिया, रितु परमार और सुनीता,
- वार्ड नंबर-17 से सुदेश कुमार,
- वार्ड नंबर-18 से पूजा रानी,
- वार्ड नंबर-19 से नजमा,
- वार्ड नंबर-20 से सचिन गुप्ता, विकास कुमार, रोहित चौधरी, कोमल और गौतम सिंह।
प्रशासन ने बताया कि नामांकन पत्र 25 अप्रैल तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!