पंचकूला में बढ़ी रंजीता मेहता की दावेदारी, विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने किया समर्थन
पंचकूला नगर निगम मेयर पद को लेकर भाजपा में दावेदारों की हलचल के बीच आज एक महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश सामने आया, जब रंजीता मेहता ने विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर अपना आवेदन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर बनिया, पंजाबी, ब्राह्मण, अनुसूचित जाति (SC), जाट सहित अन्य कई वर्गों के प्रमुख लोगों ने एकजुट होकर रंजीता मेहता के साथ जाकर मेयर पद के लिए आवेदन किया। यह दृश्य स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि रंजीता मेहता की दावेदारी अब किसी एक वर्ग तक सीमित न रहकर सर्वसमाज का समर्थन प्राप्त कर रही है।
राजनीतिक जानकारों के अनुसार, पंचकूला की राजनीति में जातीय संतुलन हमेशा एक महत्वपूर्ण कारक रहा है, लेकिन इस बार जिस प्रकार विभिन्न वर्गों का एक मंच पर आना देखने को मिला है, वह चुनावी समीकरणों को नया रूप दे सकता है।
रंजीता मेहता, जो पूर्व मानद महासचिव, हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद और पूर्व प्रदेश प्रवक्ता, भाजपा हरियाणा रह चुकी हैं, लंबे समय से संगठन और समाज सेवा में सक्रिय रही हैं। उनके प्रशासनिक अनुभव, मजबूत संगठनात्मक पकड़ और जनसंपर्क के कारण वे एक व्यापक स्वीकार्यता वाला चेहरा बन चुकी हैं।
आज के इस शक्ति प्रदर्शन को राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां अन्य दावेदार अपने-अपने वर्गों में समर्थन जुटाने में लगे हैं, वहीं रंजीता मेहता के साथ सर्वसमाज का खुला समर्थन उनकी दावेदारी को और मजबूत करता दिखाई दे रहा है।
विशेष रूप से महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने और एक संतुलित व सर्वसमावेशी चेहरा देने के दृष्टिकोण से भी रंजीता मेहता का नाम प्रमुखता से उभर रहा है।
पंचकूला की राजनीति में अब यह देखना दिलचस्प होगा कि भाजपा नेतृत्व पारंपरिक जातिगत समीकरणों को प्राथमिकता देता है या फिर व्यापक जनसमर्थन और जीत की संभावना को ध्यान में रखते हुए रंजीता मेहता जैसे मजबूत और सर्वस्वीकार्य चेहरे पर भरोसा जताता है।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!