मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर सांसद रेखा शर्मा का कालका और पंचकूला में विशेष जनसंपर्क अभियान*
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन, जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कालका और पंचकूला विधानसभा क्षेत्रों में विशेष जनसंपर्क एवं संवाद अभियान चलाया। अभियान का उद्देश्य केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं, विकास कार्यों और पिछले 12 वर्षों में हुए बदलावों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना रहा।
अभियान के तहत सांसद रेखा शर्मा ने कालका विधानसभा क्षेत्र के मोरनी में आयोजित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ कार्यक्रम में भाग लेकर पौधारोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह अभियान केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि माताओं के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास भी है। उन्होंने लोगों से अपनी माता के सम्मान में एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
इसके बाद रेखा शर्मा ने मोरनी क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों के सरपंचों, पंचों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों के दौरान देश में हुए विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रमुख उपलब्धियों की जानकारी साझा की।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश ने विकास, पारदर्शिता, आत्मनिर्भरता और वैश्विक स्तर पर नेतृत्व के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, हर घर जल मिशन और स्वच्छ भारत अभियान जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का काम किया है।
सांसद रेखा शर्मा ने पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में भी विभिन्न सामाजिक संगठनों, महिला समूहों, वरिष्ठ नागरिकों और स्थानीय लोगों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र के साथ सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लाभार्थियों तक पहुंच रहा है और विकास की प्रक्रिया में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हुई है।
जनसंपर्क अभियान के दौरान उपस्थित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार की विभिन्न योजनाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है तथा गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं और वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

इस अवसर पर नागरिकों ने विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को दोहराते हुए वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य में अपनी सक्रिय भागीदारी का भरोसा जताया।
रेखा शर्मा ने कहा कि पिछले 12 वर्ष केवल एक सरकारी कार्यकाल नहीं, बल्कि सेवा, विकास, सुशासन और जनकल्याण की ऐसी यात्रा रहे हैं, जिसने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य किया है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले वर्षों में भी केंद्र सरकार इसी प्रतिबद्धता के साथ राष्ट्र निर्माण और जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाती रहेगी।
विशेष जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, युवा और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!