नगर निगम चुनाव : श्याम लाल बंसल होंगे भाजपा के मेयर के प्रत्याशी
नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) ने मेयर पद के लिए वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल को अपना आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया है। 70 वर्षीय बंसल पंचकूला के राजनीतिक और सामाजिक परिदृश्य में लंबे समय से सक्रिय माने जाते हैं।
श्याम लाल बंसल अब तक कालका विधानसभा सीट से तीन बार चुनाव लड़ चुके हैं, हालांकि उन्हें सफलता नहीं मिल सकी। इसके बावजूद वे लगातार संगठनात्मक स्तर पर सक्रिय रहे और पार्टी की जमीनी संरचना को मजबूत करने में भूमिका निभाते रहे हैं।
कांग्रेस ने सुधा भारद्वाज को मेयर प्रत्याशी बनाया
कांग्रेस की तरफ से सुधा भारद्वाज को पंचकूला नगर निगम के मेयर पद के लिए आधिकारिक प्रत्याशी बनाया है।
लंबे समय से संगठन से जुड़ा सफर
बंसल का राजनीतिक सफर काफी पुराना है। वे युवावस्था के शुरुआती वर्षों से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न संगठनात्मक पदों पर कार्य किया। वे दो बार जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं, जिससे संगठन में उनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है।

कारोबारी पृष्ठभूमि और सामाजिक जुड़ाव
बंसल के परिवार ने वर्ष 1970 में पुराने पंचकूला क्षेत्र में किराना स्टोर से व्यवसाय की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने स्टोन क्रशर के व्यवसाय में कदम रखा, जिससे उनका कारोबारी विस्तार बढ़ा। बताया जाता है कि इस दौरान उन्हें कई सरकारी अनुबंधों से भी जुड़ने का अवसर मिला।
उनका नाम मध्य प्रदेश में एक हवाई अड्डा निर्माण परियोजना में भी जुड़ा रहा है, जहां उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
चुनावी रणनीति में अहम चेहरा
पार्टी सूत्रों के अनुसार, श्याम लाल बंसल को उनका अनुभव, संगठनात्मक पकड़ और स्थानीय स्तर पर लंबे समय से सक्रियता को देखते हुए मेयर पद के लिए उपयुक्त उम्मीदवार माना गया है। पार्टी अब उनके नाम पर आधारित चुनावी रणनीति को अंतिम रूप देने की तैयारी में है।
यह खबर लगातार अपडेट की जा रही है।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!