आम आदमी पार्टी की वार्ड नंबर 6 की प्रत्याशी सुमन सेन के पति के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी
जीरकपुर नगर परिषद चुनाव क्षेत्र में उस समय राजनीतिक माहौल गरमा गया जब कोर्ट द्वारा आम आदमी पार्टी की वार्ड नंबर 6 की प्रत्याशी श्रीमती सुमन सेन के पति मुकेश सेन के खिलाफ चेक बाउंस मामले में अरेस्ट वारंट जारी किया गया।
जानकारी के अनुसार परमजीत कौर निवासी सेक्टर 17 पंचकुला द्वारा दायर चेक बाउंस शिकायत मामले में माननीय कोर्ट ने मुकेश सेन को गिरफ्तार कर 30 जुलाई 2026 को अदालत में पेश करने के आदेश जारी किए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इससे पहले भी मुकेश सेन एवं उनकी पत्नी सुमन सेन के खिलाफ धोखाधड़ी और पैसों के लेन-देन को लेकर कई शिकायतें सामने आ चुकी हैं। लोगों का कहना है कि फतेहाबाद, पंचकूला, नारायणगढ़ सहित कई क्षेत्रों में करोड़ों रुपये लेने और वापस न करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप यह भी लगाए गए कि पैसे वापस मांगने पर लोगों को धमकाया गया और उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

वार्ड नंबर 6 में इस मामले को लेकर लोगों में भारी रोष देखने को मिला।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनता को ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए सोच-समझकर अपने मत का प्रयोग करना चाहिए।


Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!