नगर निगम चुनाव में सुरक्षा के साथ सेवा का भी फर्ज निभाती दिखी पंचकूला पुलिस, बुजुर्गों और दिव्यांग मतदाताओं का सहारा बनी खाकी
निगम चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुरक्षित तरीके से सम्पन्न करवाने के साथ-साथ पंचकूला पुलिस ने मानवीय संवेदनाओं का भी परिचय दिया। चुनाव ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने विभिन्न मतदान केंद्रों पर पहुंचे बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं एवं अन्य जरूरतमंद मतदाताओं की सहायता कर खाकी का संवेदनशील और सेवा भाव वाला चेहरा प्रस्तुत किया। मतदान प्रक्रिया के दौरान पुलिस कर्मियों ने न केवल सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती से संभाला बल्कि जरूरतमंद मतदाताओं को बूथ तक पहुंचाने, लाइन में सहायता देने तथा मतदान प्रक्रिया को सहज बनाने में भी अहम भूमिका निभाई।

पंचकूला पुलिस द्वारा जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर ऐसे कई दृश्य देखने को मिले जहां पुलिस कर्मचारी बुजुर्ग मतदाताओं को सहारा देकर बूथ तक ले जाते नजर आए, वहीं दिव्यांग मतदाताओं को व्हीलचेयर एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई गई। इसके अलावा महिला मतदाताओं व अन्य जरूरतमंद लोगों को भी मतदान प्रक्रिया के दौरान हरसंभव सहयोग दिया गया ताकि प्रत्येक मतदाता बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

इस संबंध में एसीपी विक्रम नेहरा ने बताया कि पंचकूला पुलिस ने चुनाव ड्यूटी के दौरान केवल सुरक्षा व्यवस्था तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि पुलिस कर्मियों ने नैतिक जिम्मेदारी निभाते हुए समाज सेवा और मानवीय मूल्यों का भी परिचय दिया। उन्होंने कहा कि बूथों पर तैनात पुलिस कर्मचारियों ने खाकी के साथ-साथ संवेदनशीलता और सेवा भाव का परिचय देते हुए बुजुर्गों, दिव्यांगों एवं जरूरतमंद मतदाताओं की सहायता की ताकि लोकतंत्र के इस महापर्व में हर व्यक्ति की भागीदारी सुनिश्चित हो सके।


Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!