वार्ड नंबर 11 से अनुराधा पुरी का जनसंपर्क अभियान तेज, रैली और रैला में उमड़ा जनसैलाब
वार्ड नंबर 11 से चुनावी मैदान में उतरीं अनुराधा पुरी ने अपना जनसंपर्क अभियान पूरी ताकत के साथ तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज गांव रैली और रैला में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान उन्हें जनता का भारी समर्थन प्राप्त हुआ। इन दोनों गांवों में पहुंचने पर स्थानीय निवासियों ने अनुराधा पुरी का जोरदार स्वागत किया।
हर वर्ग का मिल रहा है आशीर्वाद
जनसंपर्क अभियान के दौरान बुजुर्गों ने सिर पर हाथ रखकर जीत का आशीर्वाद दिया, तो वहीं युवाओं और महिलाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अनुराधा पुरी के विजन पर भरोसा जताया। युवाओं की टोली ने जोश के साथ उनके पक्ष में नारेबाजी की, जिससे चुनावी माहौल पूरी तरह उनके पक्ष में नजर आ रहा है।

समस्याओं का समाधान और विकास ही मुख्य लक्ष्य
इस अवसर पर अनुराधा पुरी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड 11 के हर गांव और मोहल्ले में मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। उन्होंने कहा: ”रैली और रैला गांव के निवासियों ने जो प्यार और मान-सम्मान दिया है, मैं उसकी सदैव ऋणी रहूँगी। मेरा संकल्प है कि वार्ड की हर समस्या, चाहे वह सड़कों की हो, सफाई की हो या स्ट्रीट लाइट्स की, उसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।”
भारी जन समर्थन से विरोधियों की बढ़ी चिंता
गांवों में मिल रहे इस भारी जन समर्थन और जनसैलाब ने यह स्पष्ट कर दिया है कि वार्ड नंबर 11 की जनता बदलाव और कर्मठ नेतृत्व के पक्ष में है। अभियान के दौरान समर्थकों की भारी भीड़ ने दर्शाया कि अनुराधा पुरी की पकड़ जमीनी स्तर पर बेहद मजबूत हो चुकी है।
इस अवसर पर उनके साथ है वरिष्ठ उपाध्यक्ष टोनी उर्फ तेजेंद्र गुप्ता,सतपाल गोयल, संजीव गोयल, पूर्व मेयर उपेंद्र अहलूवालिया एक्स काउंसलर पार्षद लिली बाबा, मुदिता शर्मा एमपी शर्मा व भारी संख्या में गण मान्य व्यक्ति मौजूद थे।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!