वार्ड नंबर दो में चुनावी हलचल तेज, कांग्रेस उम्मीदवार चारू चावला ने शुरू किया जनसंपर्क अभियान
नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब चुनावी प्रचार ने रफ्तार पकड़ ली है। वार्ड नंबर दो से कांग्रेस की उम्मीदवार चारू चावला ने रविवार को डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से ही चारू चावला अपने पति सुनील चावला के साथ वार्ड में घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने नगर निगम चुनाव को लेकर अपना एजेंडा साझा किया। कभी वे लोगों के ड्राइंग रूम में बैठकर चर्चा करती दिखीं तो कभी पार्क में स्थानीय निवासियों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं।

चारू चावला ने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य जनता के बीच जाकर उनकी वास्तविक समस्याओं को समझना है। उन्होंने कहा, “हमारी टीम लोगों से मिलकर यह जानने की कोशिश कर रही है कि वार्ड में कौन-कौन सी समस्याएं हैं और किन मुद्दों का समाधान प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए।”

उन्होंने आगे कहा कि जनता से मिले सुझावों के आधार पर ही उनका चुनावी घोषणा पत्र (मेनिफेस्टो) तैयार किया जाएगा। जल्द ही यह मेनिफेस्टो जनता के बीच प्रस्तुत किया जाएगा, जिसमें स्थानीय लोगों की जरूरतों और अपेक्षाओं को प्रमुखता दी जाएगी।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!