प्रतिबंध के बावजूद भी जर्जर नदी पुल से गुजर रहे लोग, कैसी रोकथाम
खबरी प्रसाद बरवाला गुरदीप सिंह
बरसात के इस मौसम में पहाड़ों में हो रही बारिश के चलते जिला प्रशासन की ओर से बरवाला मौली मार्ग पर स्थित टांगरी नदी के जर्जर पुल से वाहनों व लोगों के आने जाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया हुआ है। लेकिन उसके बावजूद भी जिला प्रशासन के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए बहुत से टू व्हीलर वाहन चालक व पैदल लोग अभी भी अपनी जान जोखिम में डालकर जर्जर नदी पुल के ऊपर से गुजर रहे हैं। ऐसे में अगर जर्जर नदी पुल पर गुजरते समय कोई हादसा हो जाता है तो कौन जिम्मेदार होगा। इसका जवाब न तो नदी पुल से गुजरने वाले लोगों के पास है और ना ही जिला प्रशासन के पास है। इसलिए प्रशासन को यहां पर रोकथाम के लिए पुख्ता प्रबंध करने चाहिए। ताकि समय रहते किसी अनहोनी से बचा जा सके। वही इस बारे जब पीडब्ल्यूडी विभाग के जेई तरुण शर्मा से संपर्क कर बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से कई बार नदी पुल से आवाजाही की रोकथाम के लिए भारी सीमेंटेड ब्लॉक व मिट्टी डालकर पूरी तरह से रोक लगाई जा चुकी है। लेकिन बहुत से शरारती तत्व रात के समय जेसीबी आदि की सहायता से से उन्हें हटाकर पुल से फिर रास्ता बना लेते हैं। जबकि रास्ता बंद होने का चेतावनी बोर्ड भी लगाया हुआ है।


Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!