Kiara Advani: ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बीच कियारा आडवाणी का ग्लैमरस अंदाज, गोल्डन आउटफिट में ढाया कहर
Kiara Advani: बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में वह साउथ सुपरस्टार यश के साथ नजर आ रही हैं और सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद से ही दोनों की जोड़ी चर्चा का विषय बनी हुई है। इसी बीच फिल्म की रिलीज से कुछ घंटे पहले कियारा ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें उनका ग्लैमरस लुक फैंस का ध्यान खींच रहा है।
कियारा का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है। तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद स्टाइलिश और आत्मविश्वास से भरपूर नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के बाद उनके लुक की खूब चर्चा हो रही है।

गोल्डन आउटफिट में नजर आईं कियारा
कियारा आडवाणी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट के लिए गोल्डन रंग का शानदार आउटफिट चुना। उन्होंने गोल्डन ट्यूब टॉप के साथ मैचिंग स्कर्ट पहनी हुई है। इस आउटफिट का शिमरी टेक्सचर उनके पूरे लुक को पार्टी और ग्लैमरस वाइब दे रहा है।
अभिनेत्री ने अपने लुक को एक नेट दुपट्टे के साथ कंप्लीट किया। दुपट्टे की स्टाइलिंग ने उनके ट्रेडिशनल और मॉडर्न फैशन के बीच एक खूबसूरत बैलेंस बनाया। कियारा का यह लुक खास तौर पर उन लोगों का ध्यान खींच रहा है, जिन्हें इंडियन और वेस्टर्न फैशन का फ्यूजन पसंद है।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!