हरियाणा CM के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली का एक्सीडेंट
चंडीगढ़ से दिल्ली आ रहे थे राजीव जेटली
यमुनानगर हाईवे पर कार को ट्रक ने मारी टक्कर
हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिल्ली के मीडिया सलाहकार राजीव जेटली की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। जेटली चंडीगढ़ से वापस दिल्ली लौट रहे थे। पीछे से डंपर (HR 68B 3477) ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसा यमुनानगर हाईवे पर हुआ। गनीमत रही कि मीडिया सलाहाकार राजीव जेटली बाल बाल बच गए।
उधर,सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है, जो मामले में आगामी कार्रवाई में जुटी है।

हादसे का वीडियो
[yotuwp type=”videos” id=”q3lUDeZGfag” ]
विदित हो कि हरियाणा सरकार ने सीएम के मीडिया एडवाइजर अमित आर्य का हरियाणा भवन नई दिल्ली से चंडीगढ़ ट्रांसफर किया था। अमित आर्य के बाद से दिल्ली में राजीव जेटली मीडिया एडवाइजर की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं।


Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!