सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन बरवाला में 29 नवंबर को, विजेता टीम को मिलेंगे 2 लाख रुपए
खबरी प्रशाद, बरवाला, गुरदीप सिंह
स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसायटी पंचकूला की ओर से बरवाला में आयोजित होने वाले सर्कल कबड्डी टूर्नामेंट की तैयारीयों एवं आयोजन को लेकर आज सोमवार को एक विस्तार पूर्वक चर्चा आयोजित की गई। इस उपरांत स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के चेयरमैन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सोसाइटी टीम के सदस्यों के साथ प्रतियोगिता स्थल का दौरा कर खेल मैदान का निरीक्षण करते हुए आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। आयोजित सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में पहले पंजीकरण करवाने वाली 32 टीमों को ही भाग लेने का अवसर मिलेगा। यह प्रतियोगिता केवल पुरुषों के लिए ओपन स्टाइल में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 2लाख रुपए, तथा द्वितीय पुरस्कार 1लाख रुपए रखा गया है । इसके अतिरिक्त सर्वश्रेष्ठ कैचर एवं रेडर को 21-21 हजार रुपए की नगद राशि भेंट कर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्स हा देखने को मिला रहा है।इस प्रतियोगिता में कई नामी गिरामी कबड्डी खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। दर्शकों के मनोरंजन और उत्साह बढ़ाने के लिए कूपन के माध्यम से साइकिल सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार निशुल्क दिए जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए भंडारे की भी व्यवस्था रहेगी। इस दौरान कलाकारों एवं गायको के द्वारा दर्शकों के मनोरंजन के लिए संस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां भी दी जाएगी। इस अवसर पर स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी के प्रधान डीपी सोनी, महासचिव एनडी शर्मा, उप प्रधान अशोक शर्मा, डीपी सिंगल, गौतम राणा, धर्मेंद्र संधू, ओम सिंह राणा, बलजिंदर गोयल, शंभू नाथ, देशराज पोसवाल, संदीप मैनपाल, राहुल राणा, ओम प्रकाश शास्त्री, कृष्ण कुमार, रामलाल, जयचंद सहित आयोजक समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!