पोलियो नेशनल राउंड के पहले दिन 2300 बच्चों को पिलाई गई पोलियो खुराक
खबरी प्रसाद, बरवाला | गुरदीप सिंह
पोलियो नेशनल अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरवाला की ओर से पहले दिन 2300 बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई गई।
उक्त जानकारी देते हुए स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज डॉ. हर्ष ने बताया कि इस अभियान के पहले दिन 17 बूथ बनाए गए थे तथा 26 मोबाइल टीमों के माध्यम से जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।
उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 29 और 30 जून को भी घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की दवाई पिलाई जा रही है, ताकि कोई भी बच्चा इस अभियान के अंतर्गत पोलियो की खुराक से वंचित न रह जाए।
उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्य कर्मी, एएनएम, आशा कार्यकर्ता तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का पूर्ण सहयोग मिल रहा है।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!