डोंबिवली के पास लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, मुंबई की उपनगरीय सेवाएं प्रभावित
मुंबई। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार सुबह उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब डोंबिवली स्टेशन के नजदीक एक खाली लोकल ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतर गया। इस घटना के कारण मुंबई की व्यस्त उपनगरीय रेल सेवाएं प्रभावित हो गईं और ऑफिस समय में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। […]

