“अब बातचीत नहीं, जवाब मिलेगा”: काबुल हमले के बाद तालिबान का युद्धकारी रुख, क्षेत्रीय तनाव खतरनाक स्तर पर
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। काबुल में हालिया एयर स्ट्राइक के बाद अफगानिस्तान की सत्ता में मौजूद तालिबान ने कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संकेत दे दिया है कि अब कूटनीतिक रास्ते पीछे छूट चुके हैं और जवाबी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। […]
