मिडिल ईस्ट तनाव के बीच भारत सरकार ने बनाया विशेष कंट्रोल रूम, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
पश्चिम एशिया में तेजी से बिगड़ते हालात के बीच भारत सरकार ने क्षेत्र में रह रहे और फंसे भारतीय नागरिकों की सहायता के लिए नई दिल्ली में एक विशेष नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए यह कदम एहतियातन उठाया गया है।
सरकार के अनुसार, यह नियंत्रण कक्ष प्रतिदिन सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक सक्रिय रहेगा। यहां से भारतीय नागरिकों को ताजा जानकारी देने, आपात स्थिति में मार्गदर्शन प्रदान करने और संबंधित दूतावासों से समन्वय स्थापित करने का काम किया जाएगा।
नई दिल्ली स्थित कंट्रोल रूम के हेल्पलाइन नंबर
भारतीय नागरिक निम्नलिखित नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
- 1800118797
- +91 11 2301 2113
- +91 11 2301 4104
- +91 11 2301 7905
विभिन्न देशों में भारतीय दूतावासों के आपात संपर्क
पश्चिम एशिया और खाड़ी क्षेत्र में स्थित भारतीय मिशनों ने भी अलग-अलग आपातकालीन नंबर जारी किए हैं:
- बहरीन: +973 39418071
- ईरान: +98 9128109115 / +98 912810910 / +98 932179359
- इराक: +964 771 651 1185 / +964 770444 4899
- इज़राइल: +972 54 7520711 / +972 54 2428378
- जॉर्डन: +962 770 422 276
- कुवैत: +965 65501946
- लेबनान: +961 76860128
- ओमान: +968 98282270 (व्हाट्सएप) / 80071234
- कतर: +974 55647502
- रामल्लाह (फ़िलिस्तीन): +970 592916418
- सऊदी अरब (रियाद): +966 11 4884697 / 800 247 1234
- सऊदी अरब (जेद्दा): +966 126648660 / +966 12 2614093
- संयुक्त अरब अमीरात: +971 543090571 (व्हाट्सएप) / 800 46342
28 फरवरी से भड़का संघर्ष
क्षेत्र में मौजूदा तनाव 28 फरवरी से शुरू हुए सैन्य घटनाक्रम के बाद तेजी से बढ़ा। अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान में किए गए हमलों के बाद स्थिति और गंभीर हो गई। ईरान की सरकारी मीडिया ने बाद में देश के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत की पुष्टि की, जिसके बाद क्षेत्र में जवाबी कार्रवाई और तेज हो गई।
तब से ईरान और इज़राइल के बीच हमले और प्रतिहमले जारी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इज़राइली ठिकानों के साथ-साथ अमेरिकी सैन्य अड्डों और खाड़ी क्षेत्र के रणनीतिक स्थानों को निशाना बनाया है।
भारतीयों के लिए एडवाइजरी
विदेश मंत्रालय ने क्षेत्र में मौजूद भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे स्थानीय प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, अनावश्यक यात्रा से बचें और अपने नजदीकी भारतीय दूतावास के संपर्क में रहें। सरकार ने भरोसा दिलाया है कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त कदम भी उठाए जाएंगे।
स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकतानुसार नई सलाह जारी की जाएगी।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!