बरवाला व देहात के गांवों में धूमधाम व हर्षोल्लास से मनाया गया दीपावली पर्व
खबरी प्रसाद बरवाला गुरदीप सिंह
बरवाला व देहात के गांवों में लोगों ने रविवार को भारत की संस्कृति का प्रतीक दीपावली का पर्व बड़े धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को मिठाइयां , गिफ्ट आदि भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने पटाखे जलाकर खूब मनोरंजन किया। वही दीपावली पर्व के इस अवसर पर लोगों ने कस्बे के बाजार में सजी दुकानों पर जमकर खरीदारी की। इस दौरान दुकानों पर सजावट के सामान की, रंग बिरंगी लाइटों व पटाखों, मिठाई, ज्वेलर्स, कपड़ों आदि की दुकानों पर काफी भीड़ देखने को मिली। और लोगों ने अपने-अपने घरों, दुकानों प्रतिष्ठानों को रंगोली बनाकर व रंग बिरंगी लाइटों से बड़े आकर्षक ढंग से सजाया । पर्व के अवसर पर रात के समय लोगों ने अपने घरों में गणेश व लक्ष्मी जी की पूजा अर्चना की। और दीये व मोमबत्ती जलाकर दीपा उत्सव मनाया। दीपावली का यह पर्व रोशनी का प्रतीक है जो हमें अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला पर्व है। दीपावली का यह पर्व मेलजोल का प्रतीक है और सभी धर्म के लोग इसे मिलकर मनाते हैं जिससे हमारा भाईचारा भी बढ़ता है। वही आज रविवार को लोगों ने अपने-अपने पितृ पक्ष के स्थान पर जाकर उनकी पूजा कर उन्हें याद किया। दीपावली का पर्व भारत के सबसे लोकप्रिय और महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। यह त्यौहार भगवान श्री राम अयोध्या वापसी के उपलक्ष में मनाया जाता है।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!