भवन निर्माण कामगार यूनियन ने बरवाला कार्यालय में मनाई विश्वकर्मा जयंती
खबरी प्रसाद बरवाला गुरदीप सिंह
भवन निर्माण कामगार यूनियन ने बरवाला कार्यालय परिसर में आज सृष्टि के रचयिता और निर्माण के देवता भगवान श्री विश्वकर्मा जयंती धूमधाम से मनाई। इस जयंती समारोह कार्यक्रम में पूर्व सरपंच व समाज सेवक लक्ष्मण दास ने मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्री विश्वकर्मा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते करते हुए क्षेत्र व देश की सुख समृद्धि व शांति की कामना की। और सभी को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवानश्री विश्वकर्मा जी अपने समय के एक महान वैज्ञानिक और अद्वितीय इंजीनियर थे। जिनके द्वारा सुई से लेकर जहाज तक का आविष्कार किया गया था। जिससे मानव सभ्यता को एक नई दिशा मिली। आज का आधुनिक विज्ञान और तकनीक भी कहीं ना कहीं उनके द्वारा दिखाए गए मार्ग सिद्धांतों से प्रेरित है। उन्होंने कहा भगवान श्री विश्वकर्मा जी की जयंती हमें मेहनत ईमानदारी और एकता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है। इस अवसर पर सतपाल राणा, एडवोकेट मनीष कुमार, मुकेश शर्मा, लछीराम शर्मा, धर्मपाल जांगड़ा, मेहर चंद गोयल, जय भगवान, रामकुमार सहित, यूनियन के नेता कार्यकर्ता व अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।





Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!