वार्ड-13 में विनीत जैन का जनसंपर्क अभियान, नागरिकों से किया संवाद
नगर निगम क्षेत्र के वार्ड-13 स्थित सेक्टर-4 में भाजपा से जुड़े युवा कार्यकर्ता विनीत जैन ने स्थानीय निवासियों के बीच जनसंपर्क अभियान चलाया। सुबह की सैर के दौरान आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी साझा की।
अभियान के दौरान विनीत जैन ने कहा कि हरियाणा में नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में विकास कार्यों को गति मिली है और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ आम लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने नागरिकों को इन योजनाओं के प्रति जागरूक रहने और उनका अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।

नगर निगम चुनावों के मद्देनजर उन्होंने क्षेत्रवासियों से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा का समर्थन करने की अपील भी की। उनका कहना था कि स्थानीय स्तर पर मजबूत जनभागीदारी से ही शहर को बेहतर सुविधाएं और सुव्यवस्थित विकास मिल सकता है।
इस मौके पर भाजपा की जिला कार्यकारिणी सदस्य रूपाली जैन सहित कई स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और नागरिकों ने अपनी समस्याएं भी सामने रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!