सावन के पहले सोमवार को शिव पूजन में जपें ये मंत्र, जानें पूरी विधि और शुभ मुहूर्त
श्रावण मास का आरंभ हो चुका है और इस बार सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। सावन का प्रत्येक सोमवार भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से समर्पित होता है, लेकिन पहला सोमवार और भी अधिक शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन विधिपूर्वक व्रत और पूजन करने से भगवान शिव विशेष रूप से प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
सावन के सोमवार तिथियां (2025):
- पहला सोमवार: 14 जुलाई
- दूसरा सोमवार: 21 जुलाई
- तीसरा सोमवार: 28 जुलाई
- चौथा व अंतिम सोमवार: 4 अगस्त
- सावन समापन: 9 अगस्त
कैसे करें सावन सोमवार की पूजा?
- प्रातः काल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- मंदिर जाकर या घर पर शिवलिंग पर जल, दूध, दही, शहद, घी और गंगाजल से रुद्राभिषेक करें।
- शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, सफेद पुष्प, आक के फूल, अक्षत और भस्म अर्पित करें।
- भगवान को मिठाई का भोग लगाएं।
- पूजन के समय शिव मंत्रों का जप अत्यंत फलदायी माना गया है।
इन मंत्रों का करें जाप:
- ॐ नमः शिवाय
- ॐ शर्वाय नमः
- ॐ भैरवाय नमः
- ॐ कपर्दिने नमः
- ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्…
- ॐ नमो भगवते रुद्राय नमः
- ॐ पशुपतये नमः
- ॐ महेश्वराय नमः
- ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय
- ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
इन मंत्रों का सच्चे मन से जाप करने पर भगवान शिव की कृपा शीघ्र प्राप्त होती है। माना जाता है कि इन मंत्रों से वातावरण शुद्ध होता है और भक्त को मानसिक शांति के साथ-साथ आध्यात्मिक बल भी प्राप्त होता है।
(नोट: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और लोक आस्थाओं पर आधारित है। इसका उद्देश्य केवल जानकारी प्रदान करना है, वैज्ञानिक प्रमाण की पुष्टि इसमें नहीं की गई है।)
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!