5 करोड़ बढ़ी राहुल गांधी की संपति पर FIR 3 गुणा बढ़ी !
लोकसभा चुनाव से पहले देखते हैं राहुल गांधी और अरुण गोविल की संपत्ति
लोकसभा चुनाव नजदीक है और हर एक नेता इस समय हर एक नेता चुनाव से पहले अपनी संपत्ति बता रहा है, ऐसे में देखते हैं कि राहुल गांधी और रामायण के श्री राम अरुण गोविल की संपत्ति में 2019 से 2024 तक क्या फर्क आया।
राहुल गांधी की संपत्ति
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट से लोकसभा का चुनाव लड़ने के लिए बुधवार को नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने नामांकन दाखिल करते वक्त अपनी संपत्ति भी बताई। राहुल गांधी के पास 2024 में करीब 20 करोड़ की संपत्ति है। जिसमें कुल जल संपति 11.5 करोड़ है तो वही अचल संपत्ति करीब 9 करोड़ है। इस संपत्ति में कई सारी इमारतें और जमीन शामिल है। उन्होंने बताया कि आज के समय में उनके पास 55 हजार रुपए नकद हैं और विभिन्न बचत खातों में 26 लाख रुपये जमा हैं। राहुल ने यह भी घोषणा की है कि उनके पास 9.24 करोड़ रुपये कीमत की परिसंपत्तियां हैं जिनमें इक्विटीज, म्यूचुअल फंड्स, सोवरिन गोल्ड बांड्स इत्यादि शामिल हैं।
उनका शेयर बाजार में कुल निवेश 4.33 करोड़ रुपये का है। वहीं अगर 2019 की बात की जाए तो चुनाव के वक्त राहुल गांधी की संपत्ति 15 करोड रुपए थी। इन 5 सालों में राहुल गांधी की संपत्ति में करीब 5 करोड़ का मुनाफा हुआ है। 2019 के चुनाव के समय उनके ऊपर 72 लाख का कर्ज भी था। इस दौरान उनकी चल संपत्ति 5 करोड़ 80 लाख 58 हजार 779 रुपये और अचल संपत्ति 10 करोड़ 8 लाख 18 हजार 284 रुपये यानी कुल संपत्ति 15 करोड़ 88 लाख 77 हजार 63 रुपये थी। अगर हम बात ज्वेलरी या सोने की करें तो उसमें कोई इजाफा नहीं हुआ है। पहले की तरह ही राहुल गांधी के पास 333 ग्राम सोना है। उनकी कमाई का जरिया है संसद के रूप में वेतन, किराया, बैंक से ब्याज और बॉन्ड। राहुल गांधी की सबसे ज्यादा कमाई साल 2021 से 2022 के बीच हुई, जब उन्होंने 1.31 करोड़ कमाए। उन्होंने नामांकन दाखिल करते वक्त बताया कि उनके पास खुद का कोई मकान नहीं है पर गुड़गांव के अंदर एक कमर्शियल ऑफिस है, जिसकी कीमत आज के समय में 9 करोड़ से अधिक होगी। साल 2019 में राहुल गांधी के पास 44 हजार रुपए थे, तो वही 2024 में 55 हजार रुपए है। उन्होंने यह भी बताया कि उनके पास किसी भी तरीके का कोई वाहन नही है।
संपत्ति के साथ-साथ उन पर एफआईआर भी बड़ी। जहां 2019 में उन पर केवल 6 फिर दर्ज थी वही 2024 में राहुल गांधी के ऊपर 18 एफआईआर दर्ज हो रखी है।





Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!