निगम चुनाव के पहले रूपाली विनीत जैन के घर पर भाजपा नेताओं का सियासी डिनर !
वार्ड नंबर 13 से निगम चुनाव में दावेदारी ठोक रही है रुपाली विनीत जैन
डिनर पर शीर्ष नेताओं ने दी शुभकामनाएं व आशीर्वाद
फोटो सामने आने के बाद दूसरे उम्मीदवारों की उड़ गई नींद
पंचकूला, 27 जनवरी :
भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य रूपाली विनीत जैन के आवास पर आयोजित रात्रिभोज कार्यक्रम में राजनीतिक एवं सामाजिक सौहार्द का सशक्त उदाहरण मिला। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, वरिष्ठ पदाधिकारियों तथा जिले की अनेक प्रमुख राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें संगठनात्मक विषयों के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों पर भी सकारात्मक संवाद हुआ।
रात्रिभोज कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के राजनीतिक सचिव तरुण भंडारी, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बंताे कटारिया तथा शिवालिक विकास बोर्ड हरियाणा के वाइस चेयरमैन ओमप्रकाश देवी नगर विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों का रूपाली विनीत जैन एवं उनके परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।





इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता एवं एग्रो हरियाणा के निदेशक श्यामलाल बंसल, विशाल सेठ, भाजपा पंचकूला के जिला उपाध्यक्ष तेजिंदर टोनी, संजय आहूजा, समाजसेवी बृजलाल गर्ग, कैलाश मित्तल, तेजपाल गुप्ता, मेघराज गर्ग, जगमोहन गर्ग, जिला से प्रमुख समाजसेवी प्रदीप गोयल, प्रदीप गर्ग सहित बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच संगठन को और अधिक मजबूत करने को लेकर विचार-विमर्श भी हुआ।
मुख्य अतिथि सांसद रेखा शर्मा ने अपने संबोधन एवं अनौपचारिक चर्चाओं के दौरान रूपाली विनीत जैन द्वारा संगठन और समाज के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में समर्पित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और रूपाली विनीत जैन इस दिशा में सक्रिय रूप से योगदान दे रही हैं। नेताओं ने उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय बढ़ता है और संगठनात्मक एकता को बल मिलता है। वहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भाजपा की शक्ति उसका कार्यकर्ता है और पार्टी नेतृत्व हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ खड़ा रहता है।
कार्यक्रम के दौरान रात्रि भोज के माध्यम से सभी अतिथियों ने आपसी सौहार्द और अपनत्व का परिचय दिया। आयोजन शांत, व्यवस्थित एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में रूपाली विनीत जैन ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और आशीर्वाद उन्हें समाज एवं संगठन के लिए और अधिक निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में अनिल गोयल, मदन लाल बंसल, नितिन अग्रवाल, नवराज धीर, संजय जैन, दिनेश गुप्ता, यशपाल, पवन मित्तल,पाल काेहली, मुकेश सिंगला, दीपक लुथरा, धर्मपाल सिंगला, बृजभान गर्ग, राजपाल राणा, मुकेश बंसल, राकेश गोयल, चंदन कोहली, विकास सहित शहर के प्रमुख लोग शामिल हुए।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!