जगदीश जांगड़ा झांवरी को बनाया भाजपा लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति का मीडिया सम्पर्क सह प्रमुख
लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति कलस्टर इंचार्ज पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, लोकसभा प्रभारी विधायक लक्ष्मण यादव, लोकसभा संयोजक शंकर धूपड़ की सहमति से भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति के मीडिया संपर्क प्रमुख सुनील वर्मा नंबरदार ने वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश जांगड़ा झांवरी को लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति भिवानी-महेन्द्रगढ़ का मीडिया संपर्क सहप्रमुख नियुक्त किया है। उन्होंने यह जानकारी रविवार को जगदीश जांगड़ा झांवरी के निवास स्थान पर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए दी और कहा कि भारतीय जनता पार्टी माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में हरियाणा की 10 की 10 सीटों पर विजय पताका फहराएगी। अपनी इस नियुक्ति पर जगदीश जांगड़ा झांवरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नायब सिंह सैनी, प्रदेश भाजपा प्रभारी विप्लव कुमार देब, प्रदेश भाजपा के संगठन महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा, कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश दलाल, सांसद धर्मबीर सिंह, पूर्व सांसद डॉ. अशोक तंवर, विधायक घनश्याम दास सराफ, विधायक बिशंबर वाल्मिकी, लोकसभा चुनाव संयोजक शंकर धूपड, जिला भाजपा अध्यक्ष मुकेश गौड सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।नवनियुक्त मीडिया संपर्क सह प्रमुख जगदीश जांगड़ा झावरी ने कहा कि पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है और आम जनमानस नरेंद्र मोदी के द्वारा लागू की गई जनकल्याणकारी नीतियों से प्रभावित होकर पूर्ण रूप से मोदीमय हो चुका है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बहुत ही ईमानदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के द्वारा हरियाणा प्रदेश में किए जा रहे जनहित के कार्यों एवं बिना पर्ची बिना खर्ची के दी जा रही सरकारी नौकरियों से युवा वर्ग में बहुत ज्यादा उत्साह है। उन्होंने कहा कि पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी अपने सहयोगी दलों के साथ एनडीए गठबंधन 400 का आंकड़ा निश्चित तौर पर पार करेगी और हरियाणा प्रदेश की सभी 10 की 10 सीटों पर कमल खिलाने का काम करेगी। इस अवसर पर पूर्व सरपंच शंकर जांगड़ा, हरीश तोशाम, मंगल नाफरिया, उग्रसेन धानिया, राजेश कटारिया, राजेश स्वामी, जसवंत जांगडा, बनवारीलाल जांगड़ा, रामनिवास जांगड़ा, हवासिंह, सुरेश, प्रीतम, सतबीर, मुकेश, मनोज, अजीत सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी हाई कमान का धन्यवाद व्यक्त किया।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!