चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा की जीत की राह आसान की रामचंद्र ने !
चंडीगढ़ मेयर चुनाव: BJP, AAP और कांग्रेस ने दाखिल किए नामांकन, AAP में बगावत और एक आजाद उम्मीदवार की भी एंट्री
चंडीगढ़ रीतेश माहेश्वरी
बुधवार देर रात तक रोचक मोड़ पर खड़े हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की जीत की सड़क पर रामचंद्र आ गए हैं। इससे ऐसा लगने लगा है कि इस सत्र का अंतिम नगर निगम का चुनाव भाजपा की झोली में जा सकता है । अगर कहीं पहन के पीछे कोई खेला ना हुआ तो ।
चंडीगढ़ नगर निगम मेयर चुनाव की राजनीतिक तस्वीर अब लगभग पूरी तरह स्पष्ट हो गई है। गुरुवार को BJP, AAP और कांग्रेस ने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पदों के लिए अपने उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल कर दिए। वहीं, आम आदमी पार्टी में आंतरिक विवाद के चलते पार्षद रामचंद्र यादव ने डिप्टी मेयर पद के लिए आजाद उम्मीदवार के तौर पर नामांकन भरकर सियासी हलचल बढ़ा दी है।
रामचंद्र यादव ने दावा किया कि पिछली बार पार्टी में तीन पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद, पार्टी के भीतर पार्षदों को संदिग्ध नजर से देखा जा रहा है। यादव के नामांकन पत्र पर कवरिंग पार्षदों के तौर पर कांग्रेस के सीनियर डिप्टी मेयर जसबीर बंटी और पार्षद दर्शन ने हस्ताक्षर किए हैं।
इस चुनाव में पहली बार मेयर पद के लिए हाथ उठाकर मतदान होगा। पहले यह प्रक्रिया गुप्त बैलेट के माध्यम से होती थी।
AAP ने पार्षदों को सुरक्षित रखने के लिए भेजा गया पंजाब , वीरवार शाम को ही आए वापस
AAP को इस बार भी पार्षदों की दलबदली का शक है। इसलिए पार्टी ने अपने पार्षदों को रोपड़ के एक होटल में रखा है और उनके मोबाइल बंद कर दिए हैं। चुनाव तक सभी पार्षद शहर से बाहर रहेंगे। पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने ऐलान किया कि AAP इस बार कांग्रेस से कोई गठबंधन नहीं करेगी। पर एक पार्षद के बागी हो जाने से सभी पार्षद वापस चंडीगढ़ आ गए ।
उम्मीदवारों का पूरा पैनल पार्टी वाइज
BJP: मेयर पद के लिए सौरभ जोशी, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए जसमनप्रीत सिंह और डिप्टी मेयर के लिए सुमन शर्मा।
AAP: मेयर पद के लिए योगेश ढींगरा, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए मुन्नवर खान और डिप्टी मेयर के लिए जसविंदर कौर।
कांग्रेस: मेयर पद के लिए गुरप्रीत गाबी, सीनियर डिप्टी मेयर के लिए सचिन गालिब और डिप्टी मेयर के लिए निर्मला देवी।

आप के रामचंद्र , या फिर बीजेपी के रामचंद्र ,
फैसला 29 जनवरी को होगा
कांग्रेस ने साफ किया: गठबंधन की कोई योजना नहीं
चंडीगढ़ कांग्रेस प्रमुख एच.एस. लक्की ने बुधवार को कहा था कि पार्टी ने सबसे पहले उम्मीदवार घोषित किए हैं और किसी गठबंधन की योजना नहीं है। उनका कहना था कि AAP के पार्षद पूरे नहीं थे, दो पार्षद पार्टी के साथ नहीं गए और बाकी 9 पार्षद रिजॉर्ट में रखे गए। इस स्थिति में स्पष्ट है कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी और अपनी वोट बैंक एकजुट रखेगी। लक्की ने यह भी दावा किया कि और लोग उनकी पार्टी से जुड़ सकते हैं।
हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि BJP को रोकने के लिए प्रयास किए गए, लेकिन पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने इसके पक्ष में समर्थन नहीं दिया।
वहीं, AAP पार्षद रामचंद्र यादव का अलग नामांकन राजनीतिक समीकरणों में नया ट्विस्ट जोड़ रहा है।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव इस बार तीनों बड़ी पार्टियों के बीच कड़ी टक्कर के साथ शुरू हो रहा है। AAP के भीतर की खींचतान और आजाद उम्मीदवार की एंट्री ने चुनावी परिदृश्य को और भी पेचीदा बना दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि रामचंद्र यादव का निर्दलीय पर्चा भरना यह एक सूची समझी रणनीति का हिस्सा हो सकता है । क्योंकि बीते दिनों भाजपा नेताओं ने कहा था कि विपक्ष के कुछ पार्षद उनके संपर्क में है । कही वह संपर्क वाले पार्षद रामचंद्र यादव तो नहीं । क्योंकि सारा खेल सिर्फ एक वोट का था और विपक्ष यानी आम आदमी पार्टी के सिर्फ एक पार्षद ने ही निर्दलीय दावेदारी ठोकी है। इसको देखकर ऐसा लगता है कि अंतिम सत्र की इस परीक्षा में जितेंद्र मल्होत्रा अपने नए नवेले बांस की गुड बुक में शामिल हो जाएंगे । हालांकि फैसला 29 जनवरी को ही होगा ।
तो वहीं भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ ईकाई के स्टेट महामंत्री संजीव राणा ने विपक्ष पर तंज करते हुए सोशल मीडिया पर एक फोटो जारी की है ।





Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!