पंचकूला व्यापार मंडल के अध्यक्ष बने अनिल थापर, सर्वसम्मति से हुआ चयन
शहर के व्यापारिक समुदाय में नेतृत्व परिवर्तन के तहत आज सर्वसम्मति से अनिल थापर को पंचकूला व्यापार मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। साथ ही रवि बंसल को संगठन का महासचिव चुना गया।
इस अवसर पर व्यापारी समुदाय की कई प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें बीबी सिंघल, राज मित्तल, राकेश गोयल, राजीव ठाकुर, करण नरूला, अमन गंभीर, दीप कृष्ण चौहान और टिंकी गर्ग शामिल रहे।
नव नियुक्त अध्यक्ष अनिल थापर ने कहा कि वे व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और पंचकूला के बाजारों के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने पारदर्शी और सक्रिय संगठन का भरोसा दिलाया।
महासचिव रवि बंसल ने भी व्यापारियों के हितों की रक्षा और नीतिगत संवाद को प्राथमिकता देने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत में सभी सदस्यों ने मिलकर संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!