अमित जिंदल व उनकी टीम के प्रचार ने पकड़ी रफ्तार, दावा – हमारी टीम जीतेगी
महिला कोलीजियम सदस्य सुदेश गुप्ता के आवास पर की बड़ी बैठक
पंचकूला : अग्रवाल सभा पंचकूला के चार दिन शेष बचे हैं। प्रधान पद के उम्मीदवार अमित जिंदल ने अपनी टीम के साथ चुनाव प्रचार में ताकत झोंक दी है। वह कालेजियम के सदस्यों के अलावा प्रतिद्वंदी टीम के उम्मीदवारों से वोट मांगने के लिए पहुंच रहे हैं। अमित जिंदल ने कहा कि हम हर एक वोटर से वोट मांगेंगे। अमित जिंदल ग्रुप जीत के प्रति काफी आश्वस्त दिख रहा है।
महिला कोलीजियम सदस्य सुदेश गुप्ता ने जीत का आशीर्वाद अमित जिंदल व उनकी पूरी टीम को दिया ।वरिष्ठ उपप्रधान सीबी गोयल ने कहा कि हमने लगभग एक ही वोटर से संपर्क कर लिया है और हमें काफी प्यार मिल रहा है। हमारी जीत पक्की है। अमित जिंदल ने कहा कि मेरा एजेंडा केवल विकास ही है। उन्होंने कहा कि वह चुनाव को व्यक्तिगत आरोप-प्रत्यारोप के बजाय मर्यादित तरीके से लड़ना चाहते हैं। उनकी टीम समाज को जोड़ने और अग्रवाल सभा को बेहतर बनाने के विजन के साथ चुनाव मैदान में उतरी है।
अमित जिंदल ने कहा कि उनकी टीम अग्रवाल भवन में स्वच्छता, पेयजल, सुरक्षा और रखरखाव की व्यवस्था बेहतर बनाने के लिए काम करेगी। भवन की बुकिंग फीस और शर्तों में पारदर्शिता लाई जाएगी तथा वरिष्ठ नागरिकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि सभा की आय-व्यय का सरल और पारदर्शी विवरण उपलब्ध कराने, दान की रसीद जारी करने और खर्च का व्यवस्थित रिकार्ड रखने की व्यवस्था की जाएगी। लेखापरीक्षा में सामने आने वाले बिंदुओं पर भी उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने का प्रयास होगा। इसके साथ ही सदस्यों के साथ नियमित बैठकें कर उनके सुझाव लिए जाएंगे और सभा की गतिविधियों की जानकारी साझा की जाएगी। अमित जिंदल ने अपने विजन में स्वास्थ्य शिविरों और चिकित्सा सेवाओं को सहयोग देने, एंबुलेंस तथा अंतिम संस्कार सहायता के लिए बेहतर समन्वय स्थापित करने और जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए प्रभावी व्यवस्था विकसित करने को भी प्राथमिकता दी है।
अमित जिंदल ने बताया कि उनकी टीम से महासचिव पद के लिए बलदेव कुमार गोयल, वित्त सचिव पद के लिए विजय कुमार गर्ग, सचिव पद के लिए विनीत जिंदल, आडिटर पद के लिए चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज गुप्ता और प्रेस सचिव पद के लिए बिरछ भान गर्ग चुनाव मैदान में हैं। निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने गए नवराज मित्तल जॉनी भी उनकी टीम का हिस्सा हैं। कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए तेजपाल गुप्ता, केवल कुमार मित्तल, अनिल कुमार बंसल, नरेश सिंह लाल, सुनील कुमार गुप्ता, सोहनलाल गोयल, अशोक गर्ग, चार्टर्ड अकाउंटेंट अश्विनी गुप्ता, दिनेश बंसल और चार्टर्ड अकाउंटेंट पंकज गुप्ता को टीम की ओर से मैदान में उतारा गया है।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!