10 लाख के Dior आउटफिट में एयरपोर्ट पहुंचीं उर्वशी रौतेला
जुबां पर रोनाल्डो और दिल में अर्जेंटीना… उर्वशी रौतेला ने बटोरी सुर्खियां
मुंबई (अनिल बेदाग) : बॉलीवुड की ग्लैमरस अभिनेत्री उर्वशी रौतेला एक बार फिर अपने शानदार फैशन सेंस और दिलचस्प बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर करीब 10 लाख रुपये के ग्रीन Dior Miss Dior को-ऑर्ड सेट में नजर आईं उर्वशी ने अपने स्टाइलिश लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया। यह कलेक्शन डायर की फॉल/विंटर लाइनअप के तहत लॉन्च किया गया था और अपने युवा, मॉडर्न और ट्रेंडी अंदाज के कारण काफी चर्चा में रहा था।
फैशन के साथ-साथ उन्होंने फुटबॉल प्रेमियों के बीच भी चर्चा छेड़ दी। उर्वशी ने खुलकर कहा कि वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो से प्यार करती हैं, लेकिन FIFA World Cup 2026 में उनका समर्थन लियोनेल मेसी की अर्जेंटीना टीम को रहेगा। उनके इस बयान ने फैशन और फुटबॉल—दोनों दुनियाओं के प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
रेड कार्पेट से लेकर इंटरनेशनल इवेंट्स और एयरपोर्ट अपीयरेंस तक, उर्वशी रौतेला लगातार अपने हाई-एंड फैशन सेंस और ग्लैमरस अंदाज से ट्रेंड सेट करती रही हैं। उनका यह नया लुक भी साबित करता है कि उनके लिए एयरपोर्ट केवल सफर की जगह नहीं, बल्कि एक फैशन रनवे है, जहां हर बार उनका अंदाज चर्चा का विषय बन जाता है।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!