पंचकूला नगर निगम के चुनाव के परिणाम आए, भाजपा को 17 सीटें मिली, 3 अन्य के खाते में
पंचकूला नगर निगम चुनाव की मतगणना में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है। शुरुआती रुझानों से लेकर अंतिम परिणामों तक भाजपा ने निगम चुनाव में अपना दबदबा कायम रखा। मेयर पद पर भी भाजपा प्रत्याशी श्यामलाल बंसल ने जीत दर्ज की है।
नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से भाजपा ने वार्ड 1 से वार्ड 16 तक लगातार जीत हासिल की। वहीं वार्ड 17 से निर्दलीय उम्मीदवार अशोक कुमार विजयी रहे। वार्ड 18 में कांग्रेस को जीत मिली, जबकि वार्ड 20 पर निर्दलीय प्रत्याशी ने कब्जा जमाया।
चुनाव परिणामों के बीच वार्ड 6 सबसे अधिक चर्चा में रहा, जहां हरियाणा विधानसभा के पूर्व स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के पोते पार्थ गुप्ता ने जीत दर्ज कर सबसे कम उम्र के पार्षद बनने का गौरव हासिल किया।
दूसरी ओर कांग्रेस ने मतगणना प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस की मेयर प्रत्याशी सुधा भारद्वाज ने आरोप लगाया कि कई ईवीएम मशीनों की सील टूटी हुई थीं और स्ट्रॉन्ग रूम के कैमरे बंद पाए गए। आरोपों को लेकर कांग्रेस नेताओं ने मतगणना केंद्र पर हंगामा किया और बाद में वॉकआउट भी किया। हालांकि प्रशासन ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बताया।
सेक्टर-14 स्थित गर्ल्स कॉलेज में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हुई। पहले चरण में वार्ड 1 से 10 तक वोटों की गिनती की गई, जबकि दूसरे चरण में वार्ड 11 से 20 तक की मतगणना हुई। दोपहर तक अधिकांश परिणाम स्पष्ट हो गए और भाजपा की बड़ी जीत सामने आई।
पल पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग पढ़ें।
13/05, 15:20 : भाजपा को 17 सीटें मिली, 2 निर्दलीय के खाते में और एक सीट कांग्रेस के खाते में गई।
13/05, 12:45 : दूसरे चरण की गिनती शुरू होने के साथ ही वार्ड 11 में भाजपा ने बढ़त बना ली है।
13/05, 12:25 : वार्ड 6 से भाजपा के पार्थ गुप्ता जीते।
13/05, 12:25 : वार्ड 10 से भाजपा के शिकार पांडेय 50 वोट से जीते।
13/05, 12:25 : वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर जीती।
13/05, 12:25 : वार्ड 9 से भाजपा के हरेंद्र मलिक जीते।
13/05, 12:25 : वार्ड 8 से भाजपा के राजकुमार जैन जीते।
13/05, 10:50 : कांग्रेस ने काउंटिंग सेंटर से वॉकआउट किया।
13/05, 10:05 : चौथे राउंड की काउंटिंग के बाद श्यामलाल बंसल 8934 वोट से आगे। कुल 13473 वोट मिले।
13/05, 09:45 : वार्ड 7 की काउंटिंग के दौरान हंगामा।
13/05, 09:42 : श्यामलाल बंसल 10000 वोट से आगे।

13/05, 09:10 : तीसरे राउंड के बाद श्यामलाल बंसल आगे।
13/05, 09:10 : वार्ड 10 से इनलो आगे।
13/05, 09:00 : वार्ड 3 से कांग्रेस आगे। वार्ड 5 से भाजपा आगे। वार्ड 4 से भाजपा आगे। वार्ड 2 से भाजपा आगे।
13/05, 09:00 : 2nd राउंड की गिनती के बाद भाजपा मेयर उम्मीदवार 4600 वोट से आगे।

13/05, 08:55 : पहले राउंड की गिनती के बाद भाजपा मेयर उम्मीदवार 2279 वोट से आगे।
13/05, 08:52 : वार्ड 3 में भाजपा और कांग्रेस के बीच लगातार मुकाबला जारी।
13/05, 08:52
13/05, 08:48 : भाजपा के मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल 1500 वोट से आगे।
13/05, 08:45 : वार्ड 4 से भाजपा 400 वोट से आगे। वार्ड 1 से भाजपा 300 वोट से आगे। वार्ड 3 से भाजपा आगे।
13/05, 08:35 :
13/05, 08:35 : वार्ड 3 से कांग्रेस आगे। कांग्रेस को 333 वोट ये भाजपा को 148 वोट मिले।
13/05, 08:30 : भाजपा मेयर उम्मीदवार श्यामलाल बंसल आगे चल रहें हैं।
13/05, 08:17 : शुरूआती 15 मिनट्स की गिनती में वार्ड 1 से भाजपा को बढ़त मिली है। वार्ड 1 में भाजपा 372, कांग्रेस 147 और नोटा को 13 वोट्स मिले हैं।
13/05, 08:07 : बैलेट पेपर की गिनती शुरू।
13/05, 08:05 : कांग्रेस मेयर उम्मीदवार सुधा भारद्वाज और कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन काउंटिंग सेंटर पहुंचे।
13/05, 08:04 : काउंटिंग हुई शुरू।
13/05, 08:01 : 4 से 5 मिनट में काउंटिंग स्टार्ट होने की संभावना है।



Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!