अभयपुर में बदलाव की गूंज — जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, युवा चेहरा अंकुश निषाद के समर्थन में माहौल गरमाया
अभयपुर (वार्ड नंबर 10), पंचकूला में आयोजित जनसभा में भारी जनसमर्थन देखने को मिला। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया और क्षेत्र में बदलाव की स्पष्ट लहर नजर आई। लोगों में उत्साह और जोश साफ तौर पर दिखाई दिया, जिससे यह संकेत मिल रहा है कि इस बार जनता परिवर्तन के मूड में है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक आदित्य देवी लाल ने शिरकत की, जो वार्ड नंबर 10 से उम्मीदवार अंकुश निषाद के समर्थन में वोट अपील करने पहुंचे।
मुख्य अतिथि आदित्य देवी लाल के आगमन पर उपस्थित जनसमूह एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और बुके भेंट कर उनका जोरदार स्वागत एवं सम्मान किया। स्वागत उपरांत अपने संबोधन में उन्होंने अभयपुर की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जनता से विकास और बदलाव के लिए युवा नेतृत्व का समर्थन करने की अपील की।

उन्होंने अपने संबोधन में अभयपुर की मौजूदा समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए कहा कि पिछले 5 वर्षों में सत्ता पक्ष के पार्षद द्वारा कोई विशेष विकास कार्य नहीं कराया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से पंचकूला महापौर पद के उम्मीदवार मनोज अग्रवाल, पूर्व पार्षद सुभाष निषाद, पूर्व मेयर पंचकूला सुनीता चौधरी, व्यापार मंडल प्रधान हरियाणा,ऐस.के शर्मा, राजबाला शर्मा महिला प्रधान, मनोज गुर्जर (प्रदेश प्रधान महासचिव, ISO),करण चौधरी, चरण सिंह ,देशवाल, सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु भी उपस्थित रहे।
जनसभा के दौरान क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं—टूटी सड़कों, जलभराव, खराब सीवरेज व्यवस्था, बिजली की अनियमितता, स्कूलों एवं पेयजल की कमी—को लेकर लोगों में नाराजगी साफ झलक रही थी। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि बुनियादी सुविधाओं के अभाव में उनका दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है और जनप्रतिनिधियों की निष्क्रियता से उनका विश्वास कमजोर हुआ है।

इस मौके पर विधायक आदित्य देवी लाल जी ने कहा कि अब समय आ गया है कि अभयपुर को एक जिम्मेदार और सक्रिय नेतृत्व मिले। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे युवा, ईमानदार और जमीनी स्तर पर काम करने वाले उम्मीदवार अंकुश निषाद को समर्थन दें, ताकि क्षेत्र में वास्तविक विकास सुनिश्चित हो सके।
जनसभा में उपस्थित लोगों ने भी एक स्वर में कहा कि इस बार वे बदलाव चाहते हैं और युवा चेहरा अंकुश निषाद को मौका देना चाहते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछली बार निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अंकुश निषाद बेहद कम अंतर से चुनाव में पीछे रह गए थे, लेकिन इस बार जनता का व्यापक समर्थन उनके पक्ष में दिखाई दे रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अंकुश निषाद लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय हैं और हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहे हैं। यही कारण है कि इस बार अभयपुर की जनता ने उन्हें विजयी बनाकर एक नई शुरुआत करने का मन बना लिया है।
अभयपुर में बन रहा यह माहौल स्पष्ट संकेत दे रहा है कि इस बार चुनाव में जनता का रुख बदलाव की ओर है और वार्ड नंबर 10 में एक नए नेतृत्व की मजबूत नींव रखी जा सकती है।




Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!