राम मंदिर में ₹5 करोड़ की रामचरितमानस, इसे बनाने में 4 किलो सोने का इस्तेमाल
अयोध्या के राम मंदिर में 155 किलोग्राम वजनी सोने की रामचरितमानस रखी गई है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपए है। 1000 पेज की रामचरितमानस में 4 किलो सोने और 151 किलो तांबे का इस्तेमाल हुआ है। हर पेज तांबे का है, जिस पर 24 कैरेट सोने की परत चढ़ाई गई है। इसे रामलला की मूर्ति से 15 फीट की दूरी पर एक पत्थर के आसन पर रखा गया है।
यह रामचरितमानस मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व IAS लक्ष्मी नारायण और उनकी पत्नी ने राम मंदिर ट्रस्ट को भेंट किया है।
Leave a Reply
Want to join the discussion?Feel free to contribute!